मिर्जापुर, अप्रैल 9 -- हलिया, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के सोठिया कला गांव में गुरुवार को संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया गया। ग्राम सचिव बाल कृष्ण की मौजूदगी में नालियों, गलियों और सार्वजनिक स्थानों की सफाई कराई गई। करीब 30 सफाई कर्मियों ने जाम नालियों को साफ कर जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त की, जिससे जलभराव और मच्छरों के पनपने की संभावना कम हो सके। साथ ही सार्वजनिक स्थलों से कूड़ा हटाकर स्वच्छता व्यवस्था सुधारी गई। ग्राम सचिव ने ग्रामीणों से घरों के आसपास सफाई रखने, कूड़ा न फैलाने और पानी जमा न होने देने की अपील की। साथ ही स्वच्छता अपनाकर संचारी रोगों से बचाव के लिए जागरूक किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.