मेरठ, जून 12 -- मौजूदा समय में मानसिक तनाव, प्रतिस्पर्धा, भौतिकता के असर से मनुष्य जीवन असंतुलित हो रहा है। योग इसमें सकारात्मक भूमिका निभा सकता है। योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं बल्कि जीवन जीने की समग्र और वैज्ञानिक पद्धति है जो व्यक्ति के शरीर, मन और आत्मा के मध्य संतुलन स्थापित करती है। योग से व्यक्ति न केवल रोगों से बच सकता है बल्कि मानसिक शांति, आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच और आध्यात्मिक उन्नति भी प्राप्त कर सकता है। सीसीएसयू कैंपस स्थित योग विज्ञान विभाग द्वारा जारी नित्य योग शिविर में योगाचार्य अमरपाल ने उक्त बात कही। उन्होंने कहा कि किसी भी क्षेत्र में उत्कृष्टता पाने के लिए व्यक्ति को दीर्घकाल तक निरंतर, नियमित और एकाग्रचित्त होकर अभ्यास करना पड़ता है। अमरपाल ने अष्टांग योग का महत्व बताया। कहा कि महर्षि पतंजलि द्वारा प्रतिपादित योग...