दरभंगा, फरवरी 10 -- दरभंगा। डीएम कौशल कुमार ने सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), बहादुरपुर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम ने स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध चिकित्सीय सेवाओं, व्यवस्थाओं एवं योजनाओं के क्रियान्वयन आदि की गहन समीक्षा की। निरीक्षण के क्रम में सीएचसी में प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षा योजना के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में गर्भवती की एएनसी जांच की गयी। साथ ही आवश्यक चिकित्सीय परामर्श, जांच एवं दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की गई। डीएम ने कहा कि स्वास्थ्य केंद्र में आने वाले सभी रोगियों को सम्मान के साथ आधारभूत सुविधा उपलब्ध करायें एवं बेहतर चिकित्सा सुविधा एवं आवश्यकता के अनुरूप दवाये दें। डीएम ने सीएचसी में उपलब्ध व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया तथा स्वास्थ्य सेवाओं के और अधिक प्रभावी एवं सुचारु क्रियान्वयन के लिए प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.