लखनऊ, मई 10 -- पीजीआई में अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस सप्ताह समारोह पर आयोजित वेबिनार में नर्सिंग शिक्षा, रोगी देखभाल, साक्ष्य आधारित अभ्यास और नर्सों के सशक्तिकरण पर चर्चा हुई। पश्चिम बंगाल के बर्दवान मेडिकल कॉलेज की डॉ. उमा रानी अधिकारी ने साक्ष्य-आधारित नर्सिंग पद्धतियों को लागू करने की रणनीतियों पर बात की। मेरठ की डॉ. बालमोनी बोस ने रोगी सुरक्षा और गुणवत्तापूर्ण देखभाल की जानकारी दी। इस मौके पर पीजीआई की सीएनओ सीएनओ मंजू सिंह, डीएनएस अलका मोहन,अनीता वाल्टर व एनएनएस ज्योतिबाला समेत नर्सिंग अधिकारी नीलम श्रीवास्तव, एंसी जयराज व नीमा पंत ने व्याख्यान दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...