कानपुर, मई 14 -- मूसानगर। बीती क्षेत्र में रात भर मिट्टी का अवैध खनन चलता रहा। थाना क्षेत्र के सूरजपुरवा गांव के पास जंगलों में रात के अंधेरे मे खनन माफिया जेसीबी मशीन और ट्रैक्टर ट्राली से लोडकर खाली जगहों में मिट्टी भराई का काम करते रहे। मिट्टी से लोड ट्रैक्टर ट्राली थाने के सामने से होकर गुजरने के बाद जिम्मेदार अनजान बने रहे। लेखपाल राघवेंद्र यादव ने बताया की जांच कर कार्यवाही की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...