बिहारशरीफ, अप्रैल 26 -- सरमेरा, निज संवाददाता। लोगों की सुरक्षा को देखते हुए एसडीओ किसलय श्रीवास्तव ने परनावां मेला में झूला नहीं लगाने का आदेश दिया था। इसके बावजूद वहां झूला लगाया जा रहा है। दो सप्ताह पहले एसडीओ ने मेला स्थल के निरीक्षण के दौरान सुरक्षा को प्राथमिकता दी थी। इसके लिए मंदिर तक जाने वाले संकिर्ण पथ में भी कई जगहों पर ड्रॉप गेट लगवाने को कहा था। सीओ समीना खातुन ने कहा कि इसकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी। (सरमेरा से श्यामदेव सिंह यादव) यह भी पढ़ें- बाबा साहब महतो मेला में मिलेगी निर्बाध बिजली

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...