महाराजगंज, जनवरी 5 -- खनुआ। विकास खंड नौतनवा क्षेत्र में तमाम बंदिशों के बावजूद भी जिम्मेदारों की मिलीभगत से जेसीबी मशीन धड़ल्ले से चल रही है। इस पर किसी की नजर नहीं पड़ रही है। अवैध मिट्टी खनन को रोकने की कोशिश सफल होती नहीं दिख रही है। नौतनवा व सोनौली कोतवाली थाना क्षेत्र के करीब दर्जन भर स्थानों पर अवैध खनन जारी है। चंद पैसों का लालच देकर इनके कारोबारी भोले-भाले किसानों को छल रहे हैं। उपजाऊ खेत से तीन से चार फिट मिट्टी निकाली जा रही है। मिट्टी का व्यवसायिक उपयोग किया जा रहा है। यह खनन बिना परमिशन के हो रहा है। परमिशन में शुल्क अधिक लगने के कारण राजस्व की चोरी की जा रही है। इस संबंध में एसडीएम नौतनवा नवीन प्रसाद का कहना है कि मामला जानकारी में है। खनन कारोबारियों की कुंडली तैयार की जा रही है। प्रभावी कार्रवाई होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.