रोक के बाद कुरारा-मनकी मार्ग पर दौड़ रहे ट्रक
हमीरपुर, मई 23 -- कुरारा, संवाददाता। कुरारा थानाक्षेत्र के मनकी-मूसानगर सड़क से रोक के बावजूद ट्रकों का निकलना जारी है। भारी वाहनों के निकलने से दो पहिया वाहन चालकों व चार पहिया वाहन चालकों को सड़क से निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ता है।कुरारा-मनकी गांव के पास यमुना नदी में बने पुल से भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगी है। जबकि कानपुर देहात के कस्बा मूसानगर से होकर खाली ट्रक आकर कस्बा कुरारा के मनकी तिराहा के पास निकलते है। जबकि रास्ते में हरौलीपुर में पुलिस चौकी बनी हुई है। इसके बाद भी ट्रक बेरोकटोक दिन रात निकलते है। जिससे हल्के वाहनों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।ग्राम प्रधान मनकी धर्मेंद्र कुमार, शिवनी गांव निवासी हरनारायण सिंह, उमराहट गांव निवासी वीरेंद्र कुमार आदि ग्रामीणों ने बताया कि खाली ट्रक इस सड़क से रात दिन निकल रहे है। ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.