रोक कर संचालित की जाएंगी लंबी दूरी की ट्रेनें
उरई, मार्च 25 -- उरई। झांसी-कानपुर रेलखंड पर लालपुर-पामां-रसूलपुर गोगामऊ स्टेशनों के बीच होने वाले ऑटोमैटिक सिग्नलिंग कमीशनिंग कार्य के कारण 25 से 28 मार्च तक रेल यातायात प्रभावित रहेगा। इसके चलते गाड़ी संख्या 07338 (गाजीपुर सिटी- हुबली) 26 मार्च को 30 मिनट (रेगुलेट) यानि रोकी जाएगी। गाड़ी संख्या 64607 (वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-कानपुर) 28 मार्च को 45 मिनट रोकी जाएगी। गाड़ी संख्या 11124 (बरौनी - ग्वालियर एक्सप्रेस) 28 मार्च को 35 मिनट रोकी जाएगी। देरी से चलने वाली अन्य मेल/एक्सप्रेस और मालगाड़ियों को भी आवश्यकतानुसार रास्ते में रोका जा सकता है। यह जानकारी उ.म. रेलवे झांसी मंडल के अफसरों ने दी है। उन्होंने बताया कि काम को सुचारु रुप से संपन्न कराने के लिए ट्रेनों को रोक कर संचालित किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.