हरिद्वार, अप्रैल 30 -- शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के उद्देश्य से नगर निगम ने रोको-टोको अभियान की शुरुआत की है। नगर आयुक्त नंदन कुमार के दिशा-निर्देशन में चल रहे इस अभियान के तहत टीम घर-घर जाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक कर रही है। गुरुवार को इसी क्रम में उप नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी, सैनिटेशन सेल प्रभारी संजय शर्मा आर्यनगर वार्ड में पहुंचे। यहां उन्होंने स्थानीय पार्षद के साथ लोगों से संपर्क कर गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग रखने के लिए दो डस्टबिन के उपयोग के लिए प्रेरित किया। इस दौरान सैकड़ों लोगों को गुलाब का फूल देकर स्वच्छता का संदेश भी दिया गया। खासकर अभियान के दौरान उन लोगों को विशेष रूप से जागरूक किया गया जो घर-घर कचरा संग्रहण करने वाले पर्यावरण मित्र को समय पर कचरा नहीं देते हैं। उप नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी ने बताया कि शहर क...