लखीसराय, जून 1 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। जिले में अपराध नियंत्रण तथा मद्य पदार्थों एवं अन्य प्रतिबंधित वस्तुओं के अवैध परिवहन पर रोक लगाने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा विगत रात्रि विशेष रोको-टोको अभियान चलाया गया।

रात में गश्ती अभियान के दौरान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों ने संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों तथा सामानों की गहन जांच की। रात्रि गश्ती के दौरान प्रमुख चौक-चौराहों, बाजार क्षेत्रों, मुख्य सड़कों एवं संवेदनशील स्थानों पर विशेष जांच अभियान चलाया गया। पुलिस टीमों ने दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों को रोककर उनके कागजातों की जांच की तथा वाहनों में ले जाए जा रहे सामानों का भी सत्यापन किया। इस दौरान संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी गई।

गश्ती दल और निरीक्षण अभियान के क्रम में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों ...