गंगापार, फरवरी 11 -- ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत रोकड़ी में विकास कार्यों में अनियमितता का आरोप लगा है। गांव निवासी विनायक तिवारी ने तहसील दिवस में जिलाधिकारी को शिकायत देकर हैंडपंप रीबोर व अन्य कार्यों में फर्जीवाड़े की जांच की मांग की है। उनका आरोप है कि कई स्थानों पर पुराने हैंडपंपों को बिना सत्यापन रीबोर दर्शाकर भुगतान कर दिया गया। अंत्येष्टि स्थल समेत अन्य कार्यों में भी धनराशि के दुरुपयोग की बात कही गई है। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए थे, लेकिन अब तक गांव में जांच टीम नहीं पहुंची है। शिकायतकर्ता ने निष्पक्ष जांच न होने पर उच्चाधिकारियों से पुनः शिकायत की चेतावनी दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...