शाहजहांपुर, जनवरी 22 -- शाहजहांपुर, संवाददाता। जीएफ कॉलेज मैदान पर चल रहे स्वर्गीय सूरज कान्ति मेमोरियल क्रिकेट लीग के आज के मैच में रॉयल 11 ने थंडर के खिलाफ शानदार जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल 11 ने 28 ओवर में सभी विकेट खोकर 202 रन बनाए। दीपांशु यादव ने 75 रन और प्रतेश दीक्षित ने 41 रन बनाकर टीम का स्कोर मजबूत किया। थंडर की ओर से केडी सिंह ने तीन, जबकि इमरान और शारिक ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में थंडर की टीम 100 रन पर ही ऑल आउट हो गई। इमरान ने 26 और आरिफ ने 24 रन बनाए। रॉयल की गेंदबाजी में अपूर्व ने चार विकेट लिए, जबकि अनुज यादव और अरीब ने दो-दो विकेट झटके। मैन ऑफ द मैच दीपांशु यादव रहे। मैच के अंपायर इरफान खान और फरीद थे, स्कोरिंग सनी ने की और कमेंट्री पंकज छापू ने संभाली। टूर्नामेंट के अगले मैच में 24 जनवरी को फरीद क्रिकेट ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.