गुड़गांव, अप्रैल 8 -- गुरुग्राम, दीपक आहूजा। सेक्टर-33 स्थित रॉयल सवान मैरिज गार्डन पर बुधवार को बुलडोजर कार्रवाई हुई। ये मैरिज गार्डन मेट्रो डिपो के निर्माण के बीच में आ रहा है। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) ने इस मैरिज गार्डन को मलबे में मिला दिया। तोड़फोड़ के दौरान भारी मात्रा में पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा। यह रॉयल सवान मैरिज गार्डन करीब दो एकड़ जमीन पर बना हुआ था। गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड (जीएमआरएल) ने करीब 50 एकड़ जमीन पर मेट्रो डिपो तैयार करना है। यह मैरिज गार्डन मेट्रो डिपो के निर्माण के बीच में आ रहा था। एचएसवीपी ने इस जमीन का अधिग्रहण किया हुआ था। जमीन अधिग्रहण का मामला अदालत में विचाराधीन था। अदालत का फैसला आने के बाद मंगलवार को एचएसवीपी के तोड़फोड़ दस्ते ने मैरिज गार्डन से सामान निकालने को लेकर मुनादी करवाई।सुबह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.