संभल, अप्रैल 2 -- पंडित हनुमान सिंह ग्राउंड पर चल रहे टीचर प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को खेले गए मुकाबले में रॉयल स्ट्राइकर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मास्टर ब्लास्टर को नौ विकेट से हराकर जीत दर्ज की। मैच में रॉयल स्ट्राइकर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मास्टर ब्लास्टर की टीम ने 173 रनों का लक्ष्य खड़ा किया। टीम की ओर से विशेष ने 48, अश्विनी ने 30 और रवि ने 20 रनों का योगदान दिया। रॉयल स्ट्राइकर की ओर से हिलाल ने दो विकेट लिए, जबकि पुष्पेंद्र, मोनिस, शाहरुख और अश्विनी ने 1-1 विकेट हासिल किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल स्ट्राइकर की टीम ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 16.4 ओवर में ही मुकाबला अपने नाम कर लिया। टीम की ओर से हिलाल ने 83 और मोहम्मद रफत ने 64 रनों की शानदार पारी खेली। हिलाल ...