गाज़ियाबाद, मई 31 -- गाजियाबाद। रेड एप्पल मैदान में चल रहे रेड एप्पल हॉट वेदर कप टूर्नामेंट में रॉयल स्ट्राइकर्स ने आरएससीसी को लीग मैच में 141 रन से हराया। रॉयल स्ट्राइकर्स ने 20 ओवर में 312 रन का स्कोर बनाया। अपरांत ने 103 रन की पारी खेली। रवि कुमार ने नाबाद 87 रन व राकेश रविश ने 52 रन बनाए। आरएससीसी 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 171 रन ही बना पाया। संदीप शर्मा ने 52 व शांतुन चौधरी ने 32 रन बनाए। रॉयल स्ट्राइकर से गेंदबाजी में प्रयाग चौधरी ने 4 व राहुल शर्मा ने 2 विकेट लिए। अपरांत को मैन ऑफ द मैच दिया गया। यह भी पढ़ें- रॉयल स्ट्राइकर्स ने आरएससीसी को 141 रन से हराया

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...