देहरादून, दिसम्बर 6 -- सचिवालय क्रिकेट क्लब के मोनाल कप में शनिवार को सचिवालय रॉयल स्ट्राइकर, सचिवालय ए , सचिवालय वॉरियर्स और सचिवालय पैंथर ने अपने-अपने मैच जीते। शनिवार को महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज और सिद्ध क्रिकेट अकादमी में मुकाबले खेले गए। पहला मैच सचिवालय रॉयल स्ट्राइकर और डेंजर के बीच खेला गया। रॉयल स्ट्राइकर की टीम ने पहले खेलते हुए 20 ओवरों में 06 विकेट पर 173 रन बनाए। चंदन बिष्ट ने 47 रन बनाए। मोहम्मद फाजिल ने 02 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी डेंजर की टीम 08 विकेट पर 152 ही बना सकी। नूर ने सर्वाधिक 32 रन बनाए। नीरज गिरी ने 04 विकेट लिए। सचिवालय रॉयल स्ट्राइकर ने मैच 21 रनों से जीत लिया। नीरज गिरी को मैन ऑफ द मैच दिया गया। दूसरे मैच में राइजिंग की टीम पहले खेलते हुए 83 रन पर ऑल आउट हो गई। रोहित पंत ने 31 रन बनाए। टिकराज...