अलीगढ़, फरवरी 23 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। लायंस वॉरियर्स एवं टाईगर टाईटन्स के बीच रोमांचकारी मैत्री क्रिकेट मैच रायल लीजेण्ड कप का आयोजन ईडन पार्क में किया गया। जिसमें शानदार प्रदर्शन करते हुए लायंस वॉरियर्स ने 9 विकेट से जीतकर खिताब हासिल किया। टाईगर टाईटन्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुये निर्धारित 15 ओवर्स में 124 रन 4 विकेट खोकर बनाए। प्रवीन वार्ष्णेय गप्पू ने अर्द्धशतक (51 रन), स्वप्निल जैन (23 रन) एवं सतीश गर्ग (37 रन) बनाए। जबाब में लायंस वॉरियर्स ने शानदार आक्रामक विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुये जीत का लक्ष्य 125 रन 12 ओवर में पूरा कर लिया। मैन ऑफ द मैच आलराउण्डर स्वप्निल जैन, बैस्ट बैट्समैन प्रवीन वार्ष्णेय गप्पू, बेस्ट बॉलर डा. तन्मय शेखर एवं बेस्ट फील्डर संयुक्त रूप से राजकुमार जैन एंव धनजीत रहे। चैयरमैन रोहित नंदन अग्रवाल ने बताय...