रॉयल रामबाग की तीन विकेटों से हुई जीत, खिलाड़ियों का जश्न
हमीरपुर, अप्रैल 2 -- राठ, संवाददाता। रामबाग प्रीमियर लीग रात्रिकालीन क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार की रात जबरदस्त तीन मुकाबले खेले गए। भारी भीड़ ने देर रात तक क्रिकेट मैच का आनंद उठाया। रामबाग प्रीमियर लीग मैच के आयोजक देवेंद्र राजपूत ने बताया कि पहले मैच में स्काई सिटी के कप्तान सऊद बैग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 8 विकेट खोकर 71 रन बनाए। जिसमें मिथुन 24 और नरेश ने 26 रन का योगदान दिया। जवाब में उतरी रॉयल रामबाग क्रिकेट टीम ने तीन विकेट से मैच जीत लिया है। मैन ऑफ द मैच अरविंद यादव को चुना गया। मैच के मुख्य अतिथि राजपूत करणी सेना जिला उपाध्यक्ष योगी तोमर रहे। दूसरे मैच में क्वेस्ट फॉर एजुकेशन के कप्तान तरुण राजपूत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। टीम आठ ओवर में ही 44 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। जवाब में जिला पंचायत रिहुंटा की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.