रांची, दिसम्बर 13 -- रांची, संवाददाता। रॉयल पब्लिक स्कूल, हिनू में शनिवार को फ्रूट्स एंड वेजिटेबल्स डे का आयोजन किया गया। बीपीएन एवं प्री-नर्सरी के विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चे विभिन्न प्रकार के फल एवं सब्जियों का रूप धारण कर पहुंचे। बच्चों ने संबंधित फल व सब्जियों से होने वाले लाभों की जानकारी दी और उनसे जुड़ी कुछ पंक्तियां भी प्रस्तुत कीं। कार्यक्रम में अभिभावकों ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई। प्रधानाचार्या डॉ. चित्रा शर्मा, निशा कुमारी, कंचन नाग, मुक्ता सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...