आरा, अप्रैल 11 -- आरा। कोईलवर और बड़हरा प्रखंडों की सीमा पर स्थित लवंग बाबा की मठिया के पास मथुरापुर में संचालित विद्यालय रॉयल पब्लिक स्कूल को सीबीएसई ने सीनियर सेकेंडरी स्तर तक शिक्षा के लिए संबद्धता प्रदान की है। संस्थापक सह निदेशक शिवकुमार राय ने बताया कि सीबीएसई बोर्ड से मान्यता प्राप्त होने से संपूर्ण विद्यालय परिवार एवं आसपास के क्षेत्रों में खुशी का माहौल है। सीबीएसई बोर्ड से सीनियर सेकेंडरी स्तर तक मान्यता मिलने के बाद अब छात्रों को बाहर जाने की जरूरत नहीं होगी। यहीं से बच्चे 12वीं कक्षा तक निर्बाध शिक्षा हासिल कर सकेंगे। इस अवसर पर शिक्षक रमेश कुमार राय, कृष्णा चौधरी, अखिलेश्वर प्रसाद, विकास कुमार, धीरज कुमार सिंह, पंकज भारती, शत्रुघ्न प्रसाद, आशुतोष कुमार, सत्येन्द्र ओझा, प्रीती तिवारी, खुशबू सिंह, प्रियंका सिंह, नंदिनी सिंह, खु...