काशीपुर, मार्च 2 -- काशीपुर। रामनगर रोड स्थित एक होटल में पंजाबी लेडीज ग्रुप की ओर से आयोजित होली मिलन समारोह उत्साह, हर्षोल्लास और रंगों की बौछार के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में संगीत, डांस और मनोरंजक खेलों ने उपस्थित महिलाओं को पूरे समय आनंदित रखा। आयोजन स्थल पर रंगों की छटा और पारंपरिक पंजाबी अंदाज ने माहौल को खास बना दिया। रॉयल पंजाबी लेडीज ग्रुप की स्थापना उर्वशी दत्त बाली ने की है। उनके नेतृत्व में समूह लगातार सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। ग्रुप का उद्देश्य महिलाओं को सशक्त मंच प्रदान करना है। कार्यक्रम में ग्लैमरस गुलाल क्वीन का खिताब मन्नू ढिल्लों और मोस्ट कलरफुल पर्सनालिटी के रूप में नीलम छाबड़ा को सम्मानित किया गया। मिस फेस्टिव वाइब का सम्मान किरणलीन सेठी को प्रदान किया गया। यहां विन्नी सेठी, नीरू अरोड़ा, सा...