नई दिल्ली, मार्च 18 -- आईपीएल 2026 की तैयारी के लिए ज्यादातर फ्रेंचाइजी ने कैंप लगाए हैं और खिलाड़ी भी अब टीम से जुड़ने लगे हैं। आईपीएल का अगला सीजन 28 मार्च से शुरू होने वाला है, ऐसे में भारतीय क्रिकेट के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली, भुवनेश्वर कुमार और देवदत्त पडिक्कल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से जुड़ गए हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अपने अभियान की शुरुआत सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में करेगा। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए इन स्टार खिलाड़ियों के पहुंचने की पुष्टि की। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इस साल डिफेंडिंग चैंपियन के रूप में मैदान पर उतर रही है। पिछले सीजन उन्होंने पंजाब किंग्स को हराकर अपना पहला आईपीएल खिताब जीता था। विराट कोहली आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं और इ...