रॉयल की धमाकेदार जीत, प्लेयर्स को 61 रन से हराया
भभुआ, फरवरी 23 -- अतुल की घातक गेंदबाजी, आर्यन और अभिजीत के अर्धशतक से जीत पक्की उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अतुल राठौर को मिला प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार (युवा पेज) भभुआ, नगर संवाददाता। कैमूर जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में क्रिकेटर नीतीश पटेल स्मृति में आयोजित सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में सोमवार को शहर के जगजीवन स्टेडियम में मैच खेला गया। प्लेयर्स क्रिकेट एकेडमी और रॉयल क्रिकेट क्लब के बीच हुए इस मुकाबले में रॉयल ने 61 रन से शानदार जीत दर्ज की। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल क्रिकेट क्लब ने 33.2 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 255 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। आर्यन ने 90 रनों की शानदार पारी खेलकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया, जबकि अभिजीत पांडेय ने मात्र 54 गेंदों पर 75 रन ठोककर मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया। विपुल ने 22, रवि न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.