नई दिल्ली, नवम्बर 22 -- रॉयल एनफील्ड (Royal Enfield) पिछले कुछ सालों से अपनी प्रीमियम मोटरसाइकिल रेंज को बड़ा कर रही है। कंपनी ने Himalayan 450, Guerrilla 450 और 650cc बाइक्स के जरिए बड़े इंजन वाली मोटरसाइकिल पसंद करने वाले ग्राहकों को कई शानदार ऑप्शन दिया है। अब कंपनी एक बार फिर अफोर्डेबल सेगमेंट पर फोकस करने की तैयारी कर रही है। गाड़ीवाड़ी की रिपोर्ट के अनुसार कंपनी नई 250cc मोटरसाइकिल्स की रेंज पर काम कर रही है, जिन्हें खासतौर पर पहली बार बड़ी बाइक खरीदने वाले ग्राहकों को ध्यान में रखकर डिवेलप किया जाएगा। नई 250cc बाइक्स मौजूदा 350cc मॉडल्स से नीचे पोजिशन की जा सकती हैं। इससे उन ग्राहकों को रॉयल एनफील्ड ब्रैंड से जुड़ने का मौका मिलेगा, जो कम्यूटर बाइक से अपग्रेड करना चाहते हैं, लेकिन फिलहाल 350cc बाइक खरीदने का बजट नहीं रखते।एक नए 250c...