नई दिल्ली, जुलाई 14 -- रॉयल एनफील्ड ने भारतीय मार्केट में अपनी पॉपुलर मोटरसाइकिल गुरिल्ला 450 (Guerrilla 450) की कीमतों में बदलाव किया है। कंपनी ने इस बाइक के अलग-अलग वैरिएंट्स के दाम 2,044 रुपये तक बढ़ा दिए हैं। हालांकि, कीमतों में बढ़ोतरी के अलावा मोटरसाइकिल में किसी भी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। इसका इंजन, चेसिस और सभी फीचर्स पहले जैसे ही रहेंगे। जो ग्राहक इस बाइक को खरीदने की प्लानिंग बना रहे हैं, उन्हें अब नया एक्स-शोरूम प्राइस चुकाना होगा। आइए जानते हैं इसके फीचर्स, स्पेसिफिकेशन्स और वैरिएंट-वाइज कीमतों के बारे में विस्तार से।नहीं हुआ कोई मैकेनिकल बदलाव कीमतों में बदलाव के अलावा बाइक में मैकेनिकल तौर पर कोई भी बदलाव नहीं हुआ है। रॉयल एनफील्ड गुरिल्ला 450 में पहले की तरह ही 452cc का लिक्विड-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलना जारी रह...