नई दिल्ली, सितम्बर 18 -- रॉयल एनफील्ड के पोर्टफोलियो में अभी एकमात्र इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल फ्लाइंग फ्ली C6 (Flying Flea C6) शामिल हैं। अब कंपनी ने इसमें नया पैराशूट व्हाइट (Parachute White) कलर ऑप्शन जोड़ा है। यह नया शेड पहले से मौजूद फ्ली ग्रीन (Flea Green) और स्टॉर्म ब्लैक (Storm Black) ऑप्शन के साथ शामिल हुआ है। जिससे फ्लाइंग फ्ली C6 के लिए अब 3 कलर ऑप्शन उपलब्ध हैं। नया पैराशूट व्हाइट कलर C6 को एक वॉर्म व्हाइट फिनिश देता है, जो कई ब्लैक-आउट पार्ट्स के साथ अच्छा कंट्रास्ट बनाता है। रॉयल एनफील्ड फ्लाइंग फ्ली ने इसमें अपने सिग्नेचर ब्लू कलर के एक्सेंट भी जोड़े हैं, जिससे नए कलर वाले मॉडल को फ्ली ग्रीन और स्टॉर्म ब्लैक के मुकाबले एक अलग और खास लुक मिलता है। इस नए रंग के आने से मोटरसाइकिल के मैकेनिकल पार्ट्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है।...