नई दिल्ली, अप्रैल 7 -- रॉयल एनफील्ड की पहली इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च होने को तैयार है। इस इलेक्ट्रिक बाइक का नाम- Flying Flea C6 है। कंपनी इसे 10 अप्रैल को लॉन्च करने वाली है। इसे सबसे पहले EICMA 2024 में शोकेस किया गया था। इसके बाद से ही राइडर्स को इस बाइक का बेसब्री से इंतजार है। कंपनी ने लॉन्च से पहले इसके स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी देकर राइडर्स की एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया है। रॉयल एनफील्ड की यह इलेक्ट्रिक बाइक 154 किलोमीटर की रेंज देगी। साथ ही इसे 0 से 60 kmph की स्पीड पकड़ने में मात्र 3.7 सेकेंड लगते हैं।फुल चार्ज होने में लगते हैं दो घंटे 16 मिनट फ्लाइंग फ्ली सी6 में पर्मानेंट मैग्नेट सिंक्रोनस मोटर लगी है, जो 15.4 किलोवाट की मैक्सिमम पावर और 60 एनएम तक का टॉर्क ऑफर करती है। यह पावर बेल्ट ड्राइव सिस्टम से रियर वील तक पहुंती है। इस से...