गोंडा, जून 8 -- गोण्डा। शहर के जिया कॉलोनी के मैदान पर रविवार को रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता के पहले मैच में रॉयल इलेवन ने आरएन इलेवन को छह विकेट से हरा दिया। आरएन इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ ओवर में 54 रन का लक्ष्य दिया। जवाब में रॉयल इलेवन ने पांच ओवर में चार विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया। छोटू को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिगर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य रफीउल्लाह खान व सभासद फहीम सिद्दीकी ने फीता काटकर किया। इस मौके पर काशिफ खान, ओसामा, समीर खान, राजू दद्दा, मतीन सिद्दीकी, आसिफ खान, अब्दुल्लाह अंसारी, सय्यूब खान, असलम खान, परवेज खान, शोएब राईनी, चित्रांश श्रीवास्तव, जमशेद वारसी, आकिब खान, नदीम अख्तर समेत तमाम खेल प्रेमी उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- मृत्युंजय, पैंथर्स और बिलाल क्लब की शा...