इटावा औरैया, मार्च 10 -- सैफई। थाना सैफई के अंतर्गत कुम्हावर चौकी क्षेत्र में रेलवे लाइन के पास मिट्टी डालने का कार्य चल रहा है। यह कार्य राज कंस्ट्रक्शन द्वारा किया जा रहा है, जिसे रेलवे में मिट्टी डालने की परमिशन मिली हुई है। परमिशन धारक द्वारा थाना वैदपुरा क्षेत्र से होकर रॉयल्टी प्रपत्र के साथ मिट्टी लाकर रेलवे लाइन के पास डाली जा रही है। मंगलवार सुबह खनन विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के दौरान एक डंपर को जांच के लिए रोका गया। जांच में वाहन चालक के पास रॉयल्टी प्रपत्र नहीं मिला। इस पर खनन अधिकारी ने कार्रवाई करते हुए डंपर को सीज कर दिया। खनन विभाग की इस कार्रवाई से क्षेत्र में खनन से जुड़े वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। अधिकारियों का कहना है कि बिना वैध रॉयल्टी प्रपत्र के खनन सामग्री का परिवहन करने वालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई ज...