बागपत, जून 29 -- बागपत। एसटीएफ की मेरठ यूनिट द्वारा असली रॉयल्टी दस्तावेज में हेरफेर कर फर्जी रॉयल्टी तैयार करने और फर्जी आईएसटीपी यानी इंटर स्टेट ट्रांजिट पास बनाकर धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने शनिवार रात एक आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी बागपत कोतवाली क्षेत्र के निवाड़ा गांव का रहने वाला है। रविवार को पुलिस ने उसका चालान कर दिया।

पुलिस की कार्रवाई एसटीएफ की मेरठ यूनिट ने गत 16 जून को एएसपी ब्रिजेश सिंह के नेतृत्व में बागपत में छापेमारी कर खनन की रॉयल्टी में हेरफेर कर फर्जी दस्तावेज और आईएसटीपी का इस्तेमाल कर सरकार को राजस्व की क्षति पहुंचाने का खुलासा किया था। टीम ने गैंग के सदस्य निवाड़ा गांव निवासी नईम, तालिब, फिरोज और मेरठ के जानी क्षेत्र के सिवालखास निवासी आरिफ व लोक निर्माण विभाग बागपत के बाबू मनदीप को गिरफ्तार किया था। इस माम...