नई दिल्ली, नवम्बर 17 -- हॉलीवुड की मशहूर फिल्म फ्रेंचाइजी 'जेम्स बॉन्ड' को अपना नया हीरो मिल गया है। 'ट्वाइलाइट' और 'द बैटमैन' जैसी फिल्मों में नजर आ चुके एक्टर रॉबर्ट पैटिनसन को अगला जेम्स बॉन्ड चुना गया है। वह इस किरदार को निभाने वाले सातवें एक्टर होंगे। इससे पहले डेनियल क्रेग, जेम्स बॉन्ड के रोल में नजर आए थे। अब रॉबर्ट पैटिनसन इस मशहूर जासूस के किरदार में दिखाई देंगे।डेनिस विलेन्यूव करेंगे 26वीं फिल्म का निर्देशन जेम्स बॉन्ड सीरीज की 26वीं फिल्म का निर्देशन मशहूर फिल्ममेकर डेनिस विलेन्यूव करेंगे। वहीं, फिल्म की कहानी 'पीकी ब्लाइंडर्स' के लेखक और निर्माता स्टीवन नाइट लिखेंगे। फिल्म को एमी पास्कल और डेविड हेमैन प्रोड्यूस करेंगे, जबकि तान्या लापॉइंट एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर की जिम्मेदारी संभालेंगी।डेनिस विलेन्यूव और रॉबर्ट पैटिनसन खास बात...