गंगापार, जुलाई 1 -- कौंधियारा थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय रीवा राजमार्ग पर जारी बाजार में बुधवार सुबह तेज रफ्तार बस की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल हो गया। हादसे में उसकी बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। जारी कटरा निवासी विष्णु प्रजापति बाइक पर बैटरी लेकर जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जारी-गढ़ैया कला मार्ग के पास वह रॉन्ग साइड से सड़क पर आ गए। इसी दौरान चाकघाट की ओर से आ रही बस से उनकी बाइक टकरा गई। टक्कर के बाद विष्णु सड़क किनारे जा गिरे। स्थानीय लोगों ने उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई। हादसे के बाद कुछ देर तक यातायात प्रभावित रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...