मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 14 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर के चांदनी चौक के पास हाईवे पर रविवार की देर शाम को गलत साइड से जा रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में चालक और सवार अन्य लोग जख्मी हो गए। सभी खतरे से बाहर हैं। घटना के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। सभी घायलों को निजी अस्पताल में इलाज कराया गया। स्थानीय लोगों की मानें तो स्कॉर्पियो एनएच पर उल्टा साइड से आ रही थी। इसी बीच सामने से आ रही एक अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें स्कार्पियो दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...