रॉन्ग साइड से आए टेंपो ने बाइक सवार को मारी टक्कर, हालत गंभीर
मेरठ, जून 13 -- लोहियानगर थाना क्षेत्र के हापुड़ रोड पर शुक्रवार शाम रॉन्ग साइड से आ रहे टेंपो ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार घायल हो गया। बताया गया कि उल्धन निवासी खालिद किसी काम से बाइक पर सवार होकर हापुड़ अड्डे की ओर जा रहे थे। जैसे ही वह अल्लीपुर के पास पहुंचे, तभी सामने से गलत दिशा में तेज रफ्तार से आ रहे टेंपो ने उनकी बाइक में सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि खालिद सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। यह भी पढ़ें- बांका: कुंडा पुल के समीप बोलेरो की टक्कर से बाइक चालक गंभीर घायल स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टेंपो चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया। पीड़ित के परिजनों द्वारा शिकायत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.