रॉन्ग-साइड ड्राइविंग और शॉर्टकट के चक्कर में बढ़ रहे हादसे
अररिया, जुलाई 3 -- अररिया,निज संवाददाता जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग और प्रमुख सड़कों पर लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं के पीछे केवल तेज रफ्तार ही जिम्मेदार नहीं है। रॉन्ग-साइड ड्राइविंग, शॉर्टकट का चक्कर और ट्रैफिक अनुशासन की अनदेखी भी दुर्घटनाओं का बड़ा कारण बन चुकी है। जिले में कई ऐसे स्थान हैं, जहां हर दिन हजारों वाहन गुजरते हैं और जरा-सी चूक बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है। जिले में कई ऐसे चौराहे हैं, जहां स्थानीय सड़कें सीधे एनएच से जुड़ती हैं। बावजूद फोरलेन पर कम ही जगहों पर संकेतक दिखाई पड़ते हैं। बात करें एनएच 27 की तो इस फोरलेन पर न तो संकेतक लगा है और नहीं कहीं रेस्ट एरिया ही बनाया गया है। आलम यह है कि सड़क किनारे ही बड़े वाहन खड़े होते हैं, जो हादसे को दावत देते हैं। फोरलेन पर डिवाइडर होने के बावजूद रांग साइड चलने में लोग अपनी शान समझते ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.