अलीगढ़, अप्रैल 28 -- गांधीपार्क थाना क्षेत्र के जीटी रोड स्थित ओजोन सिटी कट पर हुई घटना डीजे लगा मैक्स को रोकने पर चालक ने सिपाही के फोन पर मारा झपट्टाफोटो खींचने का किया विरोध, मुकदमा दर्ज, आरोपी को तलाश रही पुलिसअलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। गांधीपार्क थाना क्षेत्र में रविवार को रॉन्ग साइड आ रही मैक्स को टोकना पुलिसकर्मी को भारी पड़ गया। उसका फोटो खींचने पर मैक्स चालक व उसमें सवार अन्य लोगों ने सिपाही से अभद्रता कर दी। मोबाइल फोन पर झपट्टा मारते हुए फरार हो गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।यातायात पुलिस में हेड कांस्टेबल सुभाष चंद्र ने मुकदमा दर्ज कराया है। यह भी पढ़ें- मेरठ में वाहन चेकिंग के दौरान वीडियो बनाने पर भड़का दारोगा; बुलेट सवार के जड़े थप्पड़ इसमें कहा है कि रविवार को वह हेड कांस्टेबल जुगेंद्र पुरी के स...