मुजफ्फरपुर, जुलाई 14 -- साहेबगंज, हिसं। थाना क्षेत्र के हलीमपुर गांव में सोमवार रात पुरानी रंजिश को लेकर दो भाइयों को रॉड से हमला कर जख्मी कर दिया गया। जख्मी 34 वर्षीय प्रदीप कुमार और 30 वर्षीय प्रभात कुमार का सीएचसी में इलाज कराया गया। इस मामले में प्रदीप ने थाना में एफआईआर के लिए आवेदन दिया है। इसमें गांव के पांच लोगों को आरोपित किया है। थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि घटना की छानबीन कराई जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...