हमारे प्रतिनिधि, मार्च 16 -- बिहार में उत्तर प्रदेश के एक युवक की ट्रक से कूचलकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। वारदात बक्सर जिले की है। यहां नया भोजपुर थाना क्षेत्र के पुराना भोजपुर में एक ट्रक चालक ने दूसरे चालक पर ट्रक चढ़ा दिया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान यूपी के मऊ निवासी रामायण यादव के पुत्र पंकज यादव के रूप में हुई है। बताया जाता है कि शनिवार की देर रात ओवरटेक कर आगे निकलने की होड़ में दो ट्रकों के चालक आपस में उलझ गए। बात इतनी बढ़ गई कि एक ट्रक का चालक रॉड लेकर मारने दौड़ा। तभी दूसरे ट्रक का चालक रॉड लेकर मारने आए चालक को कुचलते हुए आगे निकल गया। चालक की मौत के बाद एनएच-120 से लेकर फोरलेन पर अफरातफरी मच गई। घटना को अंजाम देकर भाग रहे चालक को डुमरांव पुलिस ने गिरफ्तार कर ट्रक को जब्त कर लिया। पुलिस ने ट्रक चालक के शव क...