दमोह, मार्च 6 -- मध्य प्रदेश के दमोह जिले रूहकंपा देने वाली घटना सामने आई है। यहां बहन के पास भाई दूज मनाने जा रहे 16 साल के नाबालिग की बेरहमी से हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि आरोपी ने ना सिर्फ नाबालिग की हत्या की बल्कि उसके शव के साथ विचलित कर देने वाली हरकते भी कीं। घटना समन्ना गांव की है। इस पूरी घटना के कुछ भयानक वीडियो भी स्थानीय लोगों ने अपने मोबाइल में कैद किए हैं, जिससे इलाके में दहशत और भारी आक्रोश का माहौल है। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान भरत विश्वकर्मा के रूप में हुई है, जो गुरुवार दोपहर करीब डेढ़ बजे भाई दूज के लिए पर अपनी बहन के घर जा रहा था। इसी दौरान आरोपी गुड्डा पटेल ने पीछे से लोहे की रॉड और हथौड़े से उस पर हमला कर दिया। सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण नाबालिग की मौके पर ही मौत हो गई। चश्दीदों का दावा है कि हमले के ब...