संभल, मई 27 -- गंगा एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार सुबह हुआ भीषण हादसा केवल एक सड़क दुर्घटना नहीं, बल्कि लापरवाही की ऐसी दर्दनाक कहानी बन गया, जिसने एक खुशहाल परिवार की जिंदगी बदल दी। दिल्ली के हरिनगर वेस्ट निवासी डॉ. अरविंद कुमार अनजाने में लहरावन टोल से एक्सप्रेस-वे पर रॉन्ग साइड चढ़ गए, लेकिन गलती का एहसास होने के बाद भी उन्होंने कार वापस मोड़ने की बजाय आगे बढ़ाना जारी रखा। यही चूक पूरे परिवार पर भारी पड़ गई। इस तरह के हादसों से लोगों को सबक लेने की जरुरत है क्योंकि डॉक्टर मौत के साए में अपने परिवार के पांच लोगों की जान जोखिम में डालकर कार को 19 किलोमीटर तक गलत दिशा में दौड़ाते रहे। स्टेट हाईवे के साथ ही नेशनल हाईवे पर भी रॉग साइड चलने से हादसे हो रहे हैं और परिवार की खुशियां काफूर हो रही हैं। इसी प्रकार की लापरवाही दिल्ली के हरिनगर वेस्ट निव...