नई दिल्ली, मार्च 19 -- Adani Total Gas Ltd Share: बाजार में भूचाल के बीच, अडानी टोटल गैस लिमिटेड के शेयरों में गुरुवार सुबह जबरदस्त तेजी देखने को मिली। कंपनी का स्टॉक करीब 12.50% उछलकर Rs.580.45 तक पहुंच गया, जबकि उसी समय शेयर बाजार के प्रमुख इंडेक्स गिरावट में थे। इस उछाल ने निवेशकों का ध्यान अपनी ओर खींचा है, खासकर ऐसे समय में जब बाजार का मूड कमजोर बना हुआ है।क्या है डिटेल हालांकि, बढ़ती तेजी और उतार-चढ़ाव को देखते बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया (एनएसई) ने अदानी टोटल के शेयर को शॉर्ट-टर्म ASM (Additional Surveillance Measure) फ्रेमवर्क में डाल दिया है। आम तौर पर ऐसा तब किया जाता है जब किसी शेयर में अचानक ज्यादा उतार-चढ़ाव देखने को मिलता है, ताकि निवेशकों को सतर्क किया जा सके। यह भी पढ़ें- सोने-चांदी के र...