नई दिल्ली, मई 4 -- Vodafone Idea share price: टेलीकॉम सेक्टर की कंपनी Vi (Vodafone Idea) के शेयरों में हाल ही में जबरदस्त उछाल देखने को मिला, जहां स्टॉक करीब 10% तक चढ़ गया और Rs.11.83 के स्तर तक पहुंच गया। इस तेजी की बड़ी वजह सरकार की ओर से संभावित AGR राहत और प्रमोटर कंपनी वोडाफोन ग्रुप (Vodafone Group) की तरफ से मिले Rs.5,836 करोड़ के निवेश को माना जा रहा है। खबरों के मुताबिक, केंद्र सरकार ने कंपनी के AGR (Adjusted Gross Revenue) बकाया पर 5 साल का मोरेटोरियम देने की मंजूरी दे दी है, जिससे फिलहाल कंपनी पर नकदी का दबाव काफी कम हो सकता है। इतना ही नहीं, दूरसंचार विभाग (DoT) एक कमेटी बनाकर AGR ड्यूज की दोबारा गणना भी कर सकता है, जिसमें ब्याज और पेनल्टी में राहत मिलने की उम्मीद है। इन सकारात्मक खबरों के चलते निवेशकों का भरोसा बढ़ा और शेयर म...