नई दिल्ली, अप्रैल 27 -- कंपनी के अच्छे नतीजों के बाद नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी ऐ फाइनेंस (Aye Finance) के शेयर में उछाल देखने को मिली है। 27 अप्रैल 2026 को कंपनी के शेयर में लगभग 9% की तेजी आई और यह Rs.158 तक पहुंच गया। इसकी मुख्य वजह कंपनी द्वारा मार्च तिमाही (Q4) का शानदार फाइनेंशियल रिजल्ट है। जब किसी कंपनी का मुनाफा और कारोबार तेजी से बढ़ता है, तो निवेशकों का भरोसा बढ़ता है और वे ज्यादा शेयर खरीदते हैं, जिससे कीमत ऊपर जाती है। इस कंपनी के साथ भी ऐसा हो रहा है। Q4 रिजल्ट आने के बाद से कंपनी के शेयर में 17 फीसद की उछाल दर्ज की गई है। यह भी पढ़ें- 10 टुकड़े में बंटा पेनी स्टॉक, अब कंपनी बांटेगी बोनस शेयर, 4 दिन से तूफानी तेजी मार्च तिमाही में ऐ फाइनेंस (Aye Finance) का शुद्ध मुनाफा (PAT- Profit After Tax) 110% बढ़कर Rs.86 करोड़ हो गया, ज...