मुजफ्फर नगर, मई 29 -- मुजफ्फरनगर सिखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव बेहड़ा आस्सा निवासी विकसित उर्फ रॉकी की रहस्यमय गुमशुदगी का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। शुक्रवार को सैकड़ों ग्रामीण और पीड़ित परिवार के लोग एसएसपी कार्यालय पहुंचे और सिखेड़ा पुलिस की कार्यशैली पर नाराजगी जताते हुए प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कई दिन बीतने के बावजूद पुलिस मामले को केवल गुमशुदगी मानकर जांच कर रही है, जबकि मामला हत्या और शव ठिकाने लगाने की साजिश से जुड़ा प्रतीत हो रहा है।

जांच की जिम्मेदारी मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने 48 घंटे के भीतर खुलासे के निर्देश दिए हैं। जांच की जिम्मेदारी सीओ नई मंडी राजू कुमार साव को सौंपी गई है। साथ ही एक स्पेशल क्राइम टीम गठित कर रॉकी की जल्द बरामदगी के निर्देश दिए गए हैं।

रॉकी की गुमशुदगी रॉकी क...