नोएडा, मार्च 24 -- नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 मार्च को नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे। इस मौके पर रैली का आयोजन भी होगा, जिसमें हिस्सा लेने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचेंगे। लोगों को रैली स्थल तक पहुंचाने के लिए परिवहन विभाग चार हजार बसों की व्यवस्था की करेगा। इसके अलावा छोटी बड़ी गाड़ियां भी इस्तेमाल होंगी। परिवहन विभाग के अधिकारियों के अनुसार वाहनों के अधिग्रहण की प्रक्रिया जारी है। अधिकारियों ने बताया कि लोगों को स्थल तक पहुंचने में वाहनों की कमी न हो, इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है। वाहनों के अधिग्रहण की प्रक्रिया एक से दो दिन में पूरी कर ली जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...