विकासनगर, जून 26 -- राकेश खत्री नशा मुक्त भारत अभियान के तहत शुक्रवार को राजकीय इंटर कॉलेज सभावाला में नशा मुक्त भारत अभियान, विकसित भारत की पहचान थीम पर रैली निकाली गई। रैली से छात्र-छात्राओं ने नशा मुक्त समाज बनाने का संदेश दिया। हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर छात्र-छात्राओं ने ग्रामीणो को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी दी। यह भी पढ़ें- रैली से दिया नशा मुक्त समाज बनाने का संदेशनशे की समस्या एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी भरत सिंह चौधरी ने कहा कि नशा सभ्य समाज पर कलंक है। नशे की गिरफ्त में फंसे युवा अपना भविष्य बर्बाद करने के साथ ही राष्ट्र के भविष्य पर भी प्रश्न चिह्न लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि शौक के तौर पर शुरु की गई शुरुआत के बाद युवा नशे के भंवर में फंसते जा रहे हैं। युवाओं को नशे की लत से दूर करने के लिए खुद समाज को आगे आना हो...