एटा, जुलाई 8 -- वृक्षारोपण महायज्ञ के तहत सामाजिक वानिकी प्रभाग की ओर से राम बाल भारती इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं के सहयोग से रैली फॉर एनवायरनमेंट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण से जुड़े संदेशों के साथ जनजागरूकता रैली निकालकर लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने, उनका संरक्षण करने तथा पर्यावरण को स्वच्छ एवं हरित बनाए रखने का आह्वान किया। कक्षा 11 के छात्र नितिन गौतम एवं छात्रा परी यादव का चयन प्रकृति रक्षक के रूप में किया गया। नमामि गंगे के जिला परियोजना अधिकारी आर्यन गौड़ ने बताया कि चयनित नेचर सेवियर विद्यालय में पर्यावरण संरक्षण के युवा नेतृत्वकर्ता के रूप में कार्य करेंगे। यह भी पढ़ें- महावृक्षारोपण अभियान में एक हजार पौधे लगाने का लक्ष्य उनका प्रमुख दायित्व अधिक से अधिक पौधों का रोपण क...