रैली निकाल स्कूल चलो अभियान की जगाई अलख
उरई, जुलाई 1 -- कोंच। संवाददाता स्कूल चलो अभियान' के अंतर्गत बुधवार को नदीगांव स्थित कंपोजिट विद्यालय द्वारा जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली का उद्देश्य विद्यालय से वंचित बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करना तथा अभिभावकों को शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक करना था।रैली का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष राम स्वरूप कुशवाहा एवं खंड शिक्षा अधिकारी शैलेन्द्र कुमार ने विद्यालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर किया छात्र-छात्राएं हाथों में जागरूकता संबंधी तख्तियां और बैनर लेकर नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरे तथा शिक्षा के प्रति लोगों को प्रेरित किया। हरिमोहन रजक (एआरपी), इस्मत उल्ला (प्रधानाध्यापक), महेंद्र प्रताप सिंह, अंकित अग्रवाल, योगिता, प्रतिमा, जितेंद्र नाथ, वीर प्रताप सिंह, जितेंद्र राठौर, पंकज द्विवेदी, चंद्रपाल, वेद प्रकाश, सुशील पटेरि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.