आजमगढ़, अप्रैल 16 -- सरायमीर। क्षेत्र के संजरपुर ब्लाक संसाधन केंद्र से बुधवार को स्कूल चलो अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली निकाली गई। खंड शिक्षाधिकारी संतोष कुमार तिवारी ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। ब्लॉक संसाधन केंद्र से रैली शुरू होकर क्षेत्र के संजरपुर बाजार,छाऊं मोड़, खंडवारी नहर होते हुए बीआरसी कार्यालय आकर समाप्त हुई। रैली में समस्त परिषदीय विद्यालयों के शिक्षक, शिक्षिकाएं और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल रहे। छात्रों ने एक भी बच्चा छूटा, संकल्प हमारा टूटा, आधी रोटी खाएंगे स्कूल जरूर जाएंगे जैसे नारे लगाए। खंड शिक्षा अधिकारी ने अभिभावकों को प्रेरित करते हुए कहा कि किसी भी बच्चे को दस्तावेजों के अभाव में प्रवेश से वंचित नहीं किया जाएगा। यह भी पढ़ें- 'आधी रोटी खाएंगे, पढ़ेंगे पढ़ाएंगे, उन्नत देश बनायेंगे' इसके साथ ह...